*दिनांक-29.03.2022*
*थाना चोलापुर पुलिस नें अभियुक्त अनीश अहमद व गोविन्द को चोरी की मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार*
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 28.03.2022 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस टीम नें मु0अ0सं0 0361/2021 धारा 379/411 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्त 1. अनीश अहमद उर्फ अरबाज पुत्र मो0 याशीन नि0 ग्राम अजगरा थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष 2. गोविन्द कुमार पुत्र सुरेश राम नि0 ग्राम हरदासीपुर थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष को धरातलीय अभिसूचना के आधार पर व अभियुक्त अनीश अहमद की निशानदेही पर अभियुक्त गोविन्द कुमार के पास से मोबाईल वीवो आईएमईआई नं0- 869669056802699 तथा 869669056802681 बरामद हुई । उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*अभियुक्त का नाम पता-*
1. अनीश अहमद उर्फ अरबाज पुत्र मो0 याशीन निवासी ग्राम अजगरा थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष ।
2. गोविन्द कुमार पुत्र सुरेश राम निवासी ग्राम हरदासीपुर, थाना चोलापुर, वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष ।
*बरामदगी का विवरण –*
1. मोबाईल वीवो आईएमईआई नं0 869669056802699 तथा आईएमईआई नं0- 869669056802681
पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0स0 – 0361/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना चोलापुर, वाराणसी ग्रामीण ।
*पुलिस टीम का विवरण-*
थानाध्यक्ष उ0नि0 कुलदीप कुमार मिश्रा, उ0नि0 राकेश राय गौतम, का0 रामजी यादव, का0 प्रकाश मिश्रा, क0 मनोज पासवान, का0 विजय सिंह पटेल थाना चोलापुर, जनपद वाराणसी ग्रामीण।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-