*दिनांक-15.02.2022*
*थाना चौबेपुर पुलिस ने अभियुक्त गौरव सिंह उर्फ मोनू सिंह को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस बरामद*
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में आगामी विधानसभा चुनाव वर्ष- 2022 के दृष्टिगत चुनाव को सकुशल, भयमुक्त व निष्पक्ष संपन्न कराने हेतु तथा सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान तलाश वांछित अभियुक्त के क्रम में दिनांक 14.02.2022 को थाना चौबेपुर पुलिस व एफएसटी-02 विधानसभा अजगरा की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गौरव सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र चन्द्रप्रकाश सिंह उम्र करीब 36 वर्ष निवासी बभनपुरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को मुनारी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस (एक अदद 315 बोर व एक अदद 303 बोर) बरामद किया गया।
उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गयी।
*पूछताछ विवरण-*
आभियुक्त गौरव सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी ग्राम बभनपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष पूछताछ करने पर बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिये तमंचा व कारतूस अपने पास रखता है। बरामद 303 बोर कारतूस के संबंध में पूछा गया तो बताया कि 303 बोर का कारतूस इस तमंचे मे लग जाता है इसलिये वह इसे अपने पास रखा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
गौरव सिंह उर्फ मोनू सिंह पुत्र चन्द्रप्रकाश सिंह निवासी बभनपुरा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी उम्र करीब 36 वर्ष ।
*आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 0077/2022 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना-चौबेपुर,जनपद-वाराणसी ग्रामीण ।
2. मु0अ0सं0 0697/2015 धारा 323/504/506 भा0द0वि0 थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
3. मु0अ0सं0 0530/2016 धारा 307/506 भा0द0वि0 थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
4. मु0अ0सं0 0773/2016 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
5. मु0अ0सं0 0224/2019 धारा 307/392 भा0द0वि0 थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
6. मु0अ0सं0 0289/2019 धारा 307 भा0द0वि0 थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
7. मु0अ0सं0 0290/2019 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
8. मु0अ0सं0 1290/2019 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना कैण्ट वाराणसी कमिश्नरेट
*बरामदगी*
1. एक अदद तमंचा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस (एक अदद 315 बोर व एक अदद 303 बोर)।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, उ0नि0 मोहित वर्मा, उ0नि0 राहुल मौर्य, का0 रवि कुमार गौतम थाना चौबेपुर, वाराणसी ग्रामीण ।
*FST-II टीम विधान सभा अजगरा-*
मजिस्ट्रेट श्री उत्कर्ष पांडेय, उ0नि0 अवधेश तिवारी, हे0का0 सुरेश राम सरोज, का0 नीरज राय, का0 मुकेश वर्मा ।
*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद वाराणसी*
*ग्रामीण।*





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-