October 27, 2026

डीआरआई ने फिर पकड़ा तस्करी का सोना-

Spread the love

डीआरआई ने फिर पकड़ा तस्करी का सोना

 

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार डीआरआई की वाराणसी यूनिट ने 14 फरवरी दिन सोमवार को दोपहर में मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन से विदेशी सोने की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है |सूत्रों से मिली खबर के अनुसार तस्कर के पास से स्विस और यूएई से लाया गया सोना बरामद हुआ है जो बांग्लादेश के रास्ते भारत में स्मगलिंग करके लाया गया था। बताया जा रहा है तस्कर प्रतापगढ़ का रहने वाला है और बांग्लादेश बॉर्डर के पास मालदा से सोने की खेप लेकर आ रहा था लेकिन डीआरआई के अफसरों की कड़ी नजर से नहीं बच पाया और बनारस में ट्रेन बदलते समय दबोच लिया गया बताया जा रहा है कि उसके पास से छह विदेशी सोने की बिस्किट बरामद हुई है जिसकी कुल कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई जा रही है, जिसे पकड़ा गया तस्कर नगद लेकर मालदा गया था और चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद भी तस्कर तस्करी करने से नहीं बाज रहे हैं लेकिन डीआरआई भी उन्हें पकड़ने से नहीं चूक रही है । पकड़े गए तस्कर से पूछताछ जारी है और प्रतापगढ़ के तस्करों के बारे में कई खुलासे हुए हैं जिसके मद्देनजर आगे की जांच जारी की जा रही है।