पटना
तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई और बिहार में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर बड़ी बात बोल दी अपने अंदाज़ में तेज प्रताप ने अपने छोटे भाई जिनको वह अर्जुन कहते है। अर्जुन को कल तक बिहार की गद्दी पर बिठाने का दवा करने वाले तेज प्रताप अब उनके भविष्य को लेकर बड़ी बात बोल दी है। जीहाँ कृष्ण यानि तेज प्रताप यादव अपने अर्जुन यानि तेजस्वी यादव से पता नहीं क्यों इतने खफा हो गए है की उनकी संभावित सफलता पर ही आशंका होने लगी है।
तेजप्रताप ने कहा कि जबतक तेजस्वी के अगल बगल शिशुपाल और दुर्योधन जैसे लोग रहेंगे उनका बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता. यही नहीं तेजप्रताप ने शुक्रवार को पहली बार अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर बड़ा हमला किया है।
तेजप्रताप का कहना है कि तेजस्वी सदन में नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसे में उन्हें बाढ़ पीड़ितों के बीच होना चाहिए. लेकिन वो बाढ़ पीड़ितों को छोड़कर दिल्ली चले गए. जाहिर है तेजप्रताप का यह सवाल आरजेडी के विरोधी पार्टियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं. यह इसलिए कि कल तक तेजस्वी के विरोधी जो सवाल उठाया करते थे आज उन्हीं के बड़े भाई तेजप्रताप ने ही तेजस्वी को कटघरे में खड़ा कर दिया।
तेजप्रताप ने यह ठान लिया है कि जो लोग उन्हें इग्नोर करेंगे या फिर उनसे पंगा लेंगे उन्हें वो एक्सपोज करेंगे. खासकर तेजप्रताप के निशाने पर अभी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव है. इन्हें ही तेजप्रताप क्रमश: महाभारत का शिशुपाल और दुर्योधन कहर संबोधित करते हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-