July 23, 2026

तालाब में खजाना मिलने की सूचना पर परेशान रही प्रशासन-

Spread the love

**तालाब में खजाना मिलने की सूचना पर परेशान रही प्रशासन**

**उप जिलाधिकारी के निर्देश पर जेसीबी से कराई गई खुदाई**

राजगढ़,मीरजापुर!स्थानीय विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदीहार में कराये जा रहे अमृत सरोवर की खुदाई के दौरान बुधवार को तालाब के बीच में एक बड़े घड़े का मुंह दिखाई दिया। जिसको सोने का खजाना होने की आशंका पर उपजिलाधिकारी मड़िहान के समक्ष जेसीबी से खुदाई कराने पर टूटा हुआ पुराना मिट्टी का बड़ा मुह वाला कोई बर्तन मिला।जिससे खजाना मिलने की बात झूठी साबित हुई।इन दिनों शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायतों में पुराने तालाबो का जीर्णोद्धार कर अमृत सरोवर का खुदाई कराया जा रहा है। जिसके तहत नदिहार ग्राम पंचायत में बुधवार की सुबह अमृत सरोवर का खुदाई कर रहे मजदूरों को मिट्टी के नीचे मुंह ढका हुआ लगभग तीन फीट व्यास का एक बड़ा घड़ा दिखाई दिया।जिसे देखकर मजदूरों की आँखे फटी की फटी रह गयी।वहीं घड़ा दिखाई देने पर खजाना होने की आशंका जताते हुए सभी मजदूर इकट्ठा हो गए।ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह द्वारा खंड विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह को सूचित किया गया।खंड विकास अधिकारी मौके पर पहुंचकर खुदाई के कार्य को बंद कराते हुए पुलिस प्रशासन एवं उप जिलाधिकारी को सूचना दिया गया।मौके पर पहुंचे मड़िहान उप जिलाधिकारी अश्वनी कुमार सिंह, तहसीलदार फूलचंद यादव ने पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में जेसीबी से लगभग दस फिट गहरा खुदाई कराई गई।जिसमे मिट्टी का बड़ा घड़ा टूट फुट कर बाहर निकला।जिससे खजाना मिलने की बात झूठी साबित हुई।वहीं खजाना मिलने की सूचना पर दिन भर पुलिस व तहसील प्रशासन हलकान रहे।