टोल प्लाजा की शिकायत पर नहीं होती सुनवाई, कई लोगों के साथ हो चुकी है धांधली-
प्रयागराज में मिर्ज़ापुर रोड पर यात्रियों के साथ टोल टैक्स के नाम पर धांधली हो रहा है। जब से इस पर टोल टैक्स शुरू हुआ है। जिसमें अब फास्ट टैग के माध्यम से लोगों के खाते से दोगुनी से भी ज्यादा रकम काट ली जाती है। शिकायत करने पर अधिकारी व कर्मचारी सुनवाई भी नहीं करते। कई लोग इस धांधली का शिकार बन चुके हैं।
दोनों तरफ से कटा दोगुने से ज्यादा टोल____
जिले में मिर्जापुर रोड पर करछना और मेजा में टोलप्लाजा बना है। इसके बीच की दूरी लगभग 20 किमी है। एक ही दिन में आना-जाना होने पर दोनों ओर का टैक्स लगभग 140 रुपए कटना चाहिए। लेकिन इस संबंध में मेजा निवासी शिक्षक राकेश सिंह ( काल्पनिक नाम) ने बताया कि 8 जुन को मुन्गारी टोलप्लाजा से होकर अपनी कार से करछना गए। उसी दिन वो वापस भी आ गए। इसके बाद उनके फोन पर एक बार 430 रुपए व दूसरी बार 518 रुपए फास्ट टैग खाते से कटने का मैसेज आया।
प्रयागराज में फास्टटैग से कट रहे दोगुने पैसे:शिकायत पर नहीं होती सुनवाई, कई लोगों के साथ हो चुकी है धांधली____
प्रयागराज 10 दिन पहले___
पीएम ने किया था लोकार्पण___
120 के स्थान पर कट रहा 400 से अधिक शुल्क____
उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने किया तो 3 दिन में पैसा वापस आने की बात कही गई। लेकिन यह रकम आजतक वापस नहीं आई। ठीक इसी तरह प्रशांत राय (काल्पनिक नाम) आजमगढ़ जिले से कार से अयोध्या के प्रयागराज में बृजराज महाविद्यालय में परीक्षा के लिए 23 मई को आए व मुन्गारी टोलप्लाजा से होकर आए तो उनका 275 रुपए कटा। जब परीक्षा देकर मेजा गए तो 170 रुपए और फिर उसी समय 445 रुपए कट गया। प्रशांत राय काल्पनिक नाम ने फास्ट टैग कंपनी के साथ साथ मुन्गारी टोलप्लाजा मैनेजर से शिकायत किया पर नतीजा सिफर रहा|
सर्वर की समस्या बताकर झाड़ा पल्ला____
इसी तरह अयोध्या जिले में सौ जहागिर हॉस्पिटल अरेल में कार्यरत डॉक्टर हरिराम वर्मा (काल्पनिक नाम) अरेल से अपनी कार से ड्यूटी आते हैं। उनका मेजा से अरेल तक 16 मई को 505 रुपये व 17 मई को 675 रुपये कट गया। उन्होंने शिकायत भी दर्ज कराई लेकिन सुनता कौन है।
उच्चाधिकारियों से की गई अपील___
इस संबंध में क्षेत्र के पंकज,के के त्रिपाठी,आकाश आदि ने उच्चाधिकारियों से इस सिस्टम को ठीक करवाने का आग्रह किया। टोलप्लाजा मुन्गारी के प्रबंधक शुक्ला जी ने बताया कि दो-तीन लोग की शिकायत मिली है लिखा-पढ़ी की गई है। सर्वर की खराबी के कारण ऐसा हुआ होगा।
टोल की कुछ रसीद भी संलग्न कर रहा हूँ___
करछना थाना क्षेत्र के मुंगारी टोल पर टोल कर्मी कर रहे मनमानी इस मनमानी और मनचाहे वसूली को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए एवं टोल कर्मियों को वर्दी में होना चाहिए और अपनी अपनी आईडी कार्ड भी रखनी चाहिए|
टोल रशीद पर एजेंसी का नाम किस जगह का टोल है उसका भी नाम होना चाहिए|

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-