लखनऊ
तालकटोरा थाने क्षेत्र में पति के संग जा रही महिला के साथ शोहदों ने छेड़खानी की। पति के विरोध करने पर दबंगो ने पत्थर मार कर उसे लहूलुहान कर दिया। वहीं इस मामले में पीड़ित ने दबंगो के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। बता दें कि धनिया महरीपुल निवासी युवक ने बताया कि आठ सितंबर की रात 11.30 बजे करीब वह पत्नी के साथ जा रहा था। आलमनगर के पास पहुंचने पर बाइक सवार शोहदों ने युवक की पत्नी के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। देर रात होने के कारण अपने आप को अकेला देख युवक ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी। बाइक की स्पीड बढ़ते ही शोहदों ने पीछा करते हुए टिप्पणी करते रहे।
शोहदों की अभद्रता बढ़ते देख युवक ने बाइक रोक कर उनका विरोध किया। विरोध करने पर शोहदों ने सड़क पर पड़ा पत्थर उठा कर युवक के सिर पर मार दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। पति हमला होते देख महिला ने शोर मचा दिया। हल्ला मचने पर स्थानीय लोग दौड़ पड़े। जिन्हें आते देख शोहदे धमकी देते हुए भाग निकले। इंस्पेक्टर तालकटोरा अशोक कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ की धारा में आरोपियों के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-