ब्यूरो-नीदरलैंड के पीएम मार्क रूथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। पार्लियामेंट में हाथ से छूटकर गिरा कॉफी का कप तो खुद लगाया पोछा। स्टाफ पीएम की तारीफ में खड़ा होकर बजाता रहा तालियां।
एम्सटर्डम. नीदरलैंड के पीएम मार्क रूथ की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पर इसके पीछे वजह अच्छी है। इस फ़ोटो में पीएम पार्लियामेंट के अंदर गिरी कॉफी साफ करते और पोछा लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनका स्टाफ उनकी तारीफ में तालियां बजाता दिख रहा है। ये फ़ोटो एक डच डिप्लोमैट ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। ट्विटर यूजर्स इस फ़ोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।
– पीएम मार्क कॉपी का कप लिए पार्लियामेंट के अंदर जा रहे थे। तभी एंट्री प्वाइंट पर ही उनका कप हाथ से छूटकर गिर गया।
– इसके बाद मार्क ने हाउसकीपिंग स्टाफ से पोछा मंगाया और उसे लेकर खुद ही जमीन पर गिरी कॉफी साफ करने लगे।
– उनके पास खड़ा हाउसकीपिंग स्टाफ उनकी इस विनम्रता को देखता ही रह गया। जब पीएम सफाई कर रहे थे तो स्टाफ उनकी तारीफ में तालियां बजा रहा था।
– वहीं, एक डच डिप्लोमैट ने ये पूरा वाकया रिकॉर्ड किया और इसे ट्विटर पर शेयर किया। ट्विटर यूजर्स इस फ़ोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।
आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया वीडियो
– महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि डच पीएम से खुद अपने हाथ से गिरी कॉफी साफ कर रहे हैं। मैं आपको झुककर सलाम करता हूं सर। विश्व पर्यावरण दिवस पर यह शानदार प्रतीकात्मक संदेश है कि हमने अपनी धरती को भी गंदा कर दिया है और अब हमें खुद ही इसे साफ करना होगा।



More Stories
छापेमारी में प्रतिबंधित प्लास्टिक के 224 बोरे जब्त किए – दिपक कुमार सिंह
फीडर पर पहुच की विद्युत कर्मी से मारपीट- दीपक सिंह
*पुलिसिया कार्यवाही दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*