” ठेका वैध वसूली अबैध!
ठेका कही और का “वसूली”कही और!
किसके मिली भगत से
वाराणसी जिला प्रशासन ने नगर निगम विभाग के माध्यम से वाराणसी जिले के शहरी छेत्रो में चल रहे ऑटो रिक्शा चालकों से पार्किग ठेका के नाम पर वसूली की जाती है ।सूत्रों से खबर लगी कि कैंट थानां छेत्र के पांडेयपुर चौराहे पर नगर निगम के नाम पर ऑटो चालकों से ठीकेदार के लोगों द्वारा रक़म वसूली की जाती है । जब इस वसूली को लेकर स्थानीय कुछ लोगो ने ठीकेदार से बात कि तो ठीकेदार ने बताया कि मेरा ठेका पूरे वाराणसी शहर में है । लोगों ने ठीकेदार से पूछा कि आप के ठेका की वसूली पांडेपुर चौराहे पर हो रही है तो तो पांडेपुर चौराहे से आजमगढ़ रोड पर राय साहब बगीचे के पास बकायदा ठीकेदार का एक व्यक्ति जिसका नाम पिंकू पाण्डेय निवासी धरसौना थानां चोलापुर का बकायदा नगर निगम का बोर्ड लगा कर ऑटो चालकों से गाली गलौज व मारपीट करके वसूली कर रहा है तो आप का ठेका चौराहे पर है, या किसके आदेश पर पांडेपुर चौराहे से लगभग एक किलोमीटर दूरी पर वसूली कर रहा है। नियमतः ठेका वसूली आवंटित स्थान पर ही होनी चाहिए।परन्तु यह व्यक्ति पांडेयपुर चौराहे के नाम पर पूरे छेत्र से वसूली करता है।लोगो मे चर्चा का विषय है कि चौतरफा हो रही यह अबैध वसूली किसके मिली भगत से जारी है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-