*वाराणसी ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अकुंश लगाने हेतु 03 अभियुक्तों के खिलाफ गुण्डा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी*
आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन में की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 11-02-2022 को थाना चौबेपुर व कपसेठी पुलिस द्वारा कुल 03 अभियुक्तों के विरूद्ध उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम से सम्बन्धित कार्रवाई किया गया। जिसका विवरण निम्नवत है-
*अभियुक्तगण का विवरण*
1. कमरेश सिंह पुत्र पारस सिंह, निवासी ग्राम मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, उम्र 49 वर्ष।
2. आकाश सिंह पुत्र कमरेश सिंह, निवासी मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी, उम्र 26 वर्ष।
3. जितेन्द्र पटेल पुत्र लल्लू पटेल, निवासी ग्राम गजेपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी, उम्र 34 वर्ष।

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-