June 20, 2026

ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत- मनोज गुप्ता

Spread the love

*ट्रेन से कटकर अज्ञात अधेड़ की मौत*

 

 

शिवपुर थानाक्षेत्र के स्टेशन शिवपुर के समीप गनेशपुर रेलवे लाइन की तरफ सुबह के समय ग्रामीण रेलवे की ट्रैक पर एक 40वर्षीय ब्यक्ति का ट्रेन से कटकर दो भागों में बिभक्त शरीर को देखा तो मामले की जानकारी शिवपुर पुलिस को दी,मौके पर शिवपुर थाने के उपनिरीक्षक कालीदिन एवम हमराही सिपाही हेडकांस्टेबल विनोद कुमार मौके पर पहुचे और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिये, मृतक काले रंग का पेंट तथा सफेद रंग की गंजी एवम लाल कलर का सर्ट पहना हुआ साँवले रंग का अज्ञात ब्यक्ति है जिसकी तलाश खोजबीन शिवपुर पुलिस काफी करने का प्रयास की लेकिन ज्ञात नही हो सका,अज्ञात मृतक की पहचान अगर कोई ब्यक्ति करना चाहे तो प्रभारी निरीक्षक शिवपुर एस0आर0गौतम के CUG न0 9454404399 पर फोन करके सूचना देकर पहचान करा सकता है