June 20, 2026

हरहुआ बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड फेज 1 वाजिदपुर स्थित पंचकोशी चौराहे पर एक्सीडेंट –

Spread the love

हरहुआ बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत रिंग रोड फेज 1 वाजिदपुर स्थित पंचकोशी चौराहे पर संदहा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने राजगीर मिस्त्री केशव पटेल निवासी चंन्दुपट्टी को मारी जोरदार टक्कर ग्रामीणों ने घायल को हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जहां प्राइमरी उपचार करके घायल केशव पटेल की हालत को गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रिंग रोड फेज वन वाजिदपुर स्थित पंचकोशी चौराहे पर लगभग आधे घंटे तक चक्का जाम के ग्रामीणों की मांग की थी चौराहे पर सिगनल व ब्रेकर लगाया जाए आधे घंटे बाद पहुंची हरहुआ पुलिस चौकी के सिपाहियों ने आश्वासन देकर जाम को समाप्त कराया