November 6, 2026

ट्रक-ट्रैक्टर में भिड़ंत एक की मौत दो घायल*

Spread the love

वाराणसी : चौबेपुर थानांतर्गत उगापुर, पण्डापुर एन.एच 29  के पास भोर मे 4 बजे श्याम कुमार उम्र 23 वर्ष पिता रामधार गोड़ निवासी उगापुर (पण्डापुर) ट्रैक्टर से ईट लादकर जाते समय ट्रक से सीधी टक्कर में मौत हो गयी।जबकि ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य घायल हो गए।

बताया जाता है कि मृतक श्याम कुमार ट्रैक्टर से बनारस मंडी के लिये तड़के घर से निकले थे कि सामनें से आ रही ट्रक यूपी 65 TD 2217 नें जोरदार टक्कर मार दी।फलस्वरुप श्याम कुमार गोड़ की मौत हो गयी।जबकि पर ट्रैक्टर पर बैठे नजरु राजभर और राजू राजभर गम्भीर रूप से घायल हो  सूचना पर चौबेपुर पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गई,लेकिन एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही से उग्र ग्रामीण ने चक्का जाम कर दिया। चौबेपुर थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी नें भी ग्रामीणों को समझाते हुये चक्का जाम छुड़वाया और ट्रक ट्रेक्टर को अपनें कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गये ।