रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एहतियात के तौर पर खुद को होम कोरेंटिन कर लिये हैं. साथ ही प्रधान सचिव और प्रेस सलाहकार भी होम कोरेंटिन हुए हैं. झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और झामुमो विधायक मथुरा महतो के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत प्रधान सचिव और प्रेस सलाहकार होम कोेरेंटिन हुए हैं. इस दौरान अगले आदेश तक मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. संभावना है कि आज शाम तक उनका कोरोना टेस्ट किया जायेगा। मुख्यमंत्री और उनके कार्यालय के लोगों की कोरोना जांच के बाद आवश्यक होने पर उनके मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों, सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भी कोरोना जांच करायी जायेगी. मुख्यमंत्री के साथ उनके कार्यालय के तमाम लोग भी स्व पृथक-वास में चले गये हैं और सभी की कोरोना जांच करवायी जायेगी. सोरेन से उनकी पार्टी के विधायक मथुरा महतो ने दो दिनों पहले मुलाकात की थी और उन्हें मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया है । होम कोरेंटिन होते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कैबिनेट के मेरे साथी मंत्री मिथिलेश ठाकुर एवं विधायक मथुरा महतो कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. दोनों अभी सरकारी अस्पताल में इलाजरत हैं. एहतियात के तौर पर अगले कुछ दिनों के लिए मैं भी सेल्फ आइसोलेशन में रहूंगा. इस क्रम में हर जरूरी कार्यों का निष्पादन करूंगा ।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-