जमशेदपुर. क्राइम कंट्रोल करने के लिए डीआईजी के दौरे के एक दिन बाद ही मंगलवार को पुलिस ने चैनस्केनिग के आरोपी को गिरफ्तार किया। एक ही दिन में चार महिलाओं से आरोपी मोनू प्रसाद ने छितनई की थी। साकची थाना में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर एसएसपी डॉ एम तमिल वाणन ने खुलासा किया। मूल रूप से ओडिशा के बेलपहाड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला आरोपी मोनू प्रसाद (26) मानगो से पकड़ा गया। आरोपी मानगो स्थित बिग बाजार के पास तुषार बिला में कमरा नंबर 104 में भाड़े पर रहता है।
पुलिस ने आरोपी के पास से इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक संख्या जेएच05एएस-6097, 6 मोबाइल,सोना नापने वाली एक मशीन और एक काले रंग का टी-शर्ट बरामद किया है। छिनतई की चेन को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। आरोपी ने चेन बेच दिया है। जिसे बेचा पुलिस उसे पकड़ने के प्रयास में है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ओडिशा समेत आसपास के इलाकों में अब तक 200 से अधिक छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पिछले ढाई महीने से मानगो में रह रहा था। कहीं भी घटना को अंजाम देने के बाद स्थान बदल लेता था।
अकेली जा रही महिलाओं को शिकार बनाता था। एक हाथ से बाइक चलते हुए छिनतई करने में वह एक्सपर्ट है। आरोपी का कोई गैंग नहीं है। गिरफ्तारी में पुलिस ने सीसीटीवी की मदद ली और उसे मानगो से पकड़ लिया गया। आरोपी पर टेल्को और बिष्टुपुर थाना में 2016 में छिनतई के मामले दर्ज हैं। वह न तो मोबाइल का इस्तेमाल करता है और न ही सोशल मीडिया पर है। पुरानी बाइक खरीद घटनाओं को अंजाम देता था। टेल्को में आरोपी के रिश्तेदार भी रहते हैं। आरोपी के पास जो मोबाइल बरामद हुई है वो भी छिनतई की है। जिसका पता पुलिस लगा रही है। 13 जून की दोपहर कदमा में एक, बिष्टुुपुर में एक और साकची में दो जगहों पर चार महिलाओं से चेन की छिनतई की। उस दिन पुलिस के बड़े अधिकारी जांच कर रहे थे।
टीम को पुरस्कृत करने के लिए अनुशंसा करेंगे एसएसपी
एसएसपी ने कहा कि पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की अनुशंसा पुलिस महानिदेशक से करेंगे। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में टीम ने तीन दिनों में आरोपी को पकड़ लिया। टीम में सिटी डीएसपी अनुदीप सिंह, टेल्को थानेदार अखिलेश्वर मंडल, साकची थानेदार कुणाल कुमार, कदमा थानेदार रंजीत समेत अन्य 8 जवान शामिल थे।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-