June 20, 2026

जो लोग कभी भी कानून और संविधान का सम्मान नहीं करते व भी संविधान की शपथ लेकर विधानसभा में पहुंच जाते-

Spread the love

*जो लोग कभी भी कानून और संविधान का सम्मान नहीं करते व भी संविधान की शपथ लेकर विधानसभा में पहुंच जाते..!!*

 

 

*काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती..!!*

 

🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻

आज चुनावों के समय ईमानदारी पार्टी से जुड़ी विचारधारा या सिद्धांतों का कोई मूल्य नहीं है! हर राजनीतिक दल सिर्फ उस आदमी को टिकट देना चाहती है जो उसे जीत की गारंटी दे सके फिर चाहे वह दल बदलू हो चाहे अपराधी रिकार्ड वाला चुनावों के समय जीत की गारंटी ही विचार धारा बन जाती है अगर कोई कार्यकर्ता वर्षों से ईमानदारी के साथ पार्टी के लिए काम कर रहा है पार्टी के सिद्धांतों और विचारों से सहमत है लेकिन जीत की गारंटी नहीं दे सकता तो उसे टिकट का दावेदार नहीं माना जाता टिकट उसी को मिलेगा जो चुनाव जीतने की गारंटी दे फिर चाहे वह किसी विशेष जाति से संबंध रखता हो चाहे अपराध की दुनिया से जिन लोगों पर अदालतों में बीसियों मुकद्दमें चल रहे होते हैं उन्हें भी टिकट मिल जाता है क्योंकि दलों को लगता है कि वे अपनी दबंगई से जीत हासिल कर सकते हैं इस तरह से जो लोग कभी भी कानून और संविधान का सम्मान नहीं करते व भी संविधान की शपथ लेकर विधानसभा में पहुंच जाते हैं और विडंबना देखिए कि ये लोग उसी संविधान और कानून की रक्षा करने का वचन देते हैं जिनका इन लोगों ने कभी पालन नहीं किया!कहावत है कि काठ की हांडी बार बार नहीं चढ़ती लेकिन ये अपराधी बार बार विधान सभाओं में और संसद में पहुंचते रहते हैं इन सबके लिए राजनीतिक दल तो दोषी हैं ही लेकिन वह आम आदमी सबसे ज्यादा दोषी है जो चुप रह कर इन दागियों को वोट देता है।

 

*🙏🏻🙏🏻💥💥समीर,(विक्की)*