April 16, 2026

जैक की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा इस सप्ताह किए जाने की संभावना-

Spread the love

Jharkhand Academic Council: जैक की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा इस सप्ताह किए जाने की संभावना है.

 

 

 

मैट्रिक-इंटर की परीक्षा गृह केंद्र पर लेने पर विचार हो रहा है. राज्य में अब तक मैट्रिक-इंटर की परीक्षा के लिए लगभग 700 केंद्र बनाये जाते रहे हैं, जबकि गृह केंद्र पर परीक्षा होने से केंद्रों की संख्या बढ़कर 3400 तक हो जाएगी. गृह केंद्र पर परीक्षा लेने में किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. जैक द्वारा इसकी जानकारी विभाग को दी जाएगी. जिसके बाद केंद्र निर्धारण पर अंतिम निर्णय होगा.

 

 

 

मैट्रिक इंटर की परीक्षा गृह केंद्र पर लेने के लिए जिलों से मांगी रिपोर्ट

मैट्रिक और इंटर परीक्षा गृह केंद्र पर लेने पर विचार किया जा रहा है . इसको लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल जैक ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांगी है. जैक सचिव ने पिछले दिनों सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. सभी d.e.o. से प्रत्येक प्रखंड में उपलब्ध स्कूल और परीक्षार्थियों की संख्या की तुलना में विद्यालयों में उपलब्ध बेंच डेक्स आवश्यक संसाधनों एवं विद्यालय से बैंक की दूरी की जानकारी मांगी गई है.

 

रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जानकारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को

अब तक मैट्रिक की परीक्षा के लिए प्रखंड स्तर पर और इंटर की परीक्षा के लिए अनुमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाता रहा है. जिलों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद इसकी जानकारी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को देगा . इसके बाद परीक्षा गृह केंद्र पर लेने के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा. राज्य में मैट्रिक इंटर की परीक्षा के लिए अब तक 700 परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे. परंतु गृह केंद्र पर परीक्षा ली जाने पर लगभग 34 सौ केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में ली जा रही है. जैक की ओर से परीक्षा तिथि की घोषणा इस सप्ताह किए जाने की संभावना है.