April 19, 2026

जेवीएम ने डस्टबिन घोटाला के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

Spread the love

दिनांक 25 जुलाई झारखंड विकास मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष बबूआ सिंह के नेतृत्व मे झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया ।
जिलाध्यक्ष बबुआ सिंह ने कहा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र मे डस्टबिन घोटाला स्वक्षता के नाम पर स्थानीय निकायो (JNAC )मे करोड़ो का हुआ है जो झारखंड प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है झारखंड विकास मोर्चा मांग करती है इसकी उच्चस्तरीय जांच हो और जो भी एजेंसी को यह कार्य मिला है उसका नाम उजागर हो और जो भी पदाधिकारी दोषी हो उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बबुआ सिंह , जटाशंकर पांडेय जी, जिला मीडिया प्रभारी मनी मोहंती, जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, बच्चे लाल भगत, शेखर राव, धनश्याम साव एवं काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।