*चित्रकूट में होने वाली जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की दी जानकारी*
*चित्रकूट*
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी हरीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग जनपद चित्रकूट द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष सभी वर्ग के आयु वर्ग के पुरुष/ महिलाओं की एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी एवं कुश्ती विधाओं में 18जनवरी2021को सभी विकास खंडों में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है जिसमें विकासखंड मानिकपुर के श्री बजरंग इंटर कॉलेज सपहा, मऊ के पुरुषोत्तम द्विवेदी इंटर कॉलेज मऊ, करबी के राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर, पहाड़ी के लाला भाई पटेल इंटर कॉलेज कपना तथा रामनगर के गोस्वामी इंटर कॉलेज रामनगर छीबो इसके अलावा जनपद स्तरीय राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर में खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं के चयनित खिलाड़ियों के मध्य 21 जनवरी 2021 को आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम में किसी भी आयु के बालक बालिका युवक-युवती खिलाड़ी गण प्रतिभाग कर सकते हैं।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-