*अपडेट/चित्रकूट*
*अवैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने अलग अलग जगहों से 4 अभियुक्तों के कब्जे से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की*
*राजापुर*
उ0नि0 दीपक कुमार यादव थाना राजापुर तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्ता श्रीमती देवमनिया सोनकर पत्नी बम्बा सोनकर निवासी मुहल्ला हनुमानगंज कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को 10 लिटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया।तथा उ0नि0 कन्हैयालाल पाण्डेय थाना राजापुर तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त रामबाबू पुत्र रामकिशोर निवासी शिवपुर थाना मऊ जनपद चित्रकूट 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*कोतवाली कर्वी*
उ0नि0 हरीसिंह थाना कोतवाली कर्वी तथा उनके हमराही द्वारा अभियुकत नत्थू निषाद पुत्र ननकू निषाद निवासी मंदाकिनी नदी के किनारे भैंरोपागा थाना कोतवाली कर्वी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*मारकुंडी*
वरि0उ0नि0 दिनेश कुमार यादव थाना मारकुण्डी तथा उनके हमराही द्वारा अभियुक्त जगदीश कुशवाहा पुत्र भागवत प्रसाद निवासी इटवां डुडैला थाना मारकुण्डी जनपद चित्रकूट को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-