प्रेस विज्ञप्ति
फतेहपुर 28 अक्टूबर 2021
जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे के निर्देशानुसार दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीएल यादव के नेतृत्व में खाद्य औषधि प्रशासन की टीम द्वारा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्थित विभिन्न खाद्य कारोबारकर्ताओ में खाद्य प्रतिष्ठानो का निरीक्षण किया गया । जिसमें मनीष सिंह खासमऊ खागा से दूध, छेदीलाल खागा से जलजीरा, प्रेमचन्द प्रतिष्ठान खागा से फ्रूट जैली कैंडी, विशाल स्वीट हाउस हुसेनगंज से एक छेना मिठाई, सूरज स्वीट रोटी चौराहे बिन्दकी से छेना मिठाई एवं महेश खजुहा बिन्दकी से दूध का कुल 06 नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा गया । जांचोपरांत एफएसएस एक्ट 2006 के अधीन विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
जांच टीम में जांच अधिकारी ए0के0 सिंह,
महेन्द्र कुमार यादव, रविशंकर कुशवाहा एवं रामबाबू उपस्थित रहे ।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-