April 15, 2026

कोर्ट के आदेश पर पांच ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*कोर्ट के आदेश पर पांच ससुराली जनों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज*

*फतेहपुर।* सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बघौली गांव निवासी मन्नालाल ने पुत्री की मौत के मामले में ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुल्तानपुर घोष पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मन्नालाल का आरोप है कि उसकी बेटी निशा की करबला कूधन गांव के राकेश के साथ शादी की थी। उसकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर 3 अक्तूबर को बेटी को उसके पति राकेश, ससुर रामशरन, सास बिटान, देवर राजेश, ननद आरती मार डाला था। प्रभारी निरीक्षक एके गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।