*प्रेस नोट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर दिनांक 04.10.2022*
*जानलेवा हमला करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में शशि भूषण राय प्रभारी निरीक्षक कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 420/2022 धारा 147/323/504/506/325/308 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त राज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी काली मन्दिर के पास मोहल्ला यादव टोला गिरधरगंज कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*घटना व पूछताछ संक्षिप्त विवरण-*
वादी मुकदमा द्वारा दिनांक 18.06.2022 को वादी के बेटे के साथ राज यादव व उसके दोस्त मक्कू यादव, आदित्य यादव व ऋषभ पटवा तथा रुद्र गुप्ता के द्वारा मिलकर मारपीट करने व जान लेवा हमला के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किया गया । जिस पर थाना कैण्ट पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे अभियुक्त राज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी काली मन्दिर के पास मोहल्ला यादव टोला गिरधरगंज कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।
अभियुक्त राज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी काली मन्दिर के पास मोहल्ला यादव टोला गिरधरगंज कूड़ाघाट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो बता रहा है कि रविशंकर सिंह पुत्र राजाराम सिंह निवासी गिरधरगंज, कुड़ाघाट थाना- कैण्ट, जनपद- गोरखपुर के साथ व उसके दोस्त से मेरा विवाद चल रहा था । दिनांक 18.06.2022 को रविशंकर अपने दोस्तो के साथ प्राथमिक विद्यालय गिरधरगंज कूड़ाघाट में फूटबाल खेल रहा था उसी समय मैं अपने दोस्त मक्कू यादव, आदित्य यादव व ऋषभ पटवा तथा रुद्र गुप्ता के साथ प्राथमिक विद्यालय में पहुँच कर पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर हम लोगो ने रविशंकर को काफी मारे पीटे थे ,जब वह बेहोश हो गया तो हम लोग वहाँ से भाग गये थे ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-*
राज यादव पुत्र रमेश यादव निवासी काली मन्दिर के पास मोहल्ला यादव टोला गिरधरगंज कूड़ाघाट थाना कैण्ट गोरखपुर
*गिरफ्तारी के अभियोग का विवरण*
मु0अ0सं0- 420/2022 धारा 147/323/504/506/325/308 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर
*गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण-*
1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
2. उ0नि0 अमित चौधरी चौकी प्रभारी विश्व विद्यालय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
3. कां0 विनय सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर
4. कां0 अखिलेश कुमार थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर





More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-