April 21, 2026

शातिर चेन लुटेरा अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार, लूटे गये चेन को खरीदने वाला भी गिरफ्तार-

Spread the love

*प्रेस नोट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर दिनांक 05.10.2022*

 

*शातिर चेन लुटेरा अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार, लूटे गये चेन को खरीदने वाला भी गिरफ्तार*

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान/निर्देश के क्रम में व पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर व क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ गोरखपुर के कुशल निर्देशन में रणधीर कुमार मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी असुरन, उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक मय फोर्स द्वारा अभियुक्त 1. अभिषेक भारती पुत्र अमरजीत प्रसाद उर्फ पुत्तुर निवासी बड़की पिपरही थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को अवैध देशी तमंचे के साथ व अभियुक्त 2. आदित्य वर्मा पुत्र शेषमणी वर्मा निवासी वार्ड नं0 11 हरिलाल चौक थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त अभिषेक भारती उपरोक्त के कब्जे से बरामदगी के आधार पर थाना शाहपुर पर पर मु0अ0सं0 541/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

अभिषेक भारती पुत्र अमरजीत प्रसाद उर्फ पुत्तुर निवासी बड़की पिपरही थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर अपने साथी दीपू कुमार उर्फ भोलू पुत्र नेबुल निवासी बड़की पिपरही थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर के साथ मिलकर दिनांक 13.09.2022 को समय 21.00 बजे रात को खजांची चौराहा पेट्रोल पम्प के पास से एक महिला से , दिनांक 28.08.2022 को समय 18.00 बजे शाम के शताब्दीपुरम कालोनी पादरी बाजार पानी टंकी के पास से एक व्यक्ति से , दिनांक 13.09.2022 को 19.15 बजे शाम बैंक कालोनी पादरी बाजार से एक महिला से , दिनांक 16.08.2022 समय 15.00 बजे मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से महिला से, दिनांक 27.07.2022 को समय 21.00 बजे बबीना होटल के पास से एक व्यक्ति से, दिनांक 27.09.2022 को धर्मशाला चौराहे के पास गली में रात करीब 11.00 बजे एक महिला से चैन छीना था । अभिषेक का साथी दीपू कुछ दिन पहले ही हैदराबाद भाग गया है तथा लूटे गये चेन को खरीदने वाले स्वर्णकार आदित्य वर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

1. अभिषेक भारती पुत्र अमरजीत प्रसाद उर्फ पुत्तुर निवासी बड़की पिपरही थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर

2. आदित्य वर्मा पुत्र शेषमणी वर्मा निवासी वार्ड नं0 11 हरिलाल चौक थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी-*

1.मु0अ0सं0 496/2022 धारा 392 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर की वादिनी मुकदमा से खजांची चौराहा पेट्रोल पम्प के पास छीनी गयी एक अदद पीली धातु बरामद

2. मु0अ0सं0 443/2022 धारा 392 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर के वादी मुकदमा से शताब्दीपुरम कालोनी पादरी बाजार पानी टंकी के पास से लूटी गयी एक अदद पीली धातु बरामद ।

3.मु0अ0सं0 501/2022 के धारा 392 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर वादी मुकदमा से बैंक कालोनी पादरी बाजार से छीनी गयी एक अदद पीली धातु बरामद ।

4. मु0अ0सं0 297/2022 धारा 392 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर की वादिनी मुकदमा से धर्मशाला के पास गली में लूटी गयी एक अदद पीली धातु बरामद ।

5. मु0अ0सं0 188/2022 धारा 392 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर के वादी मुकदमा से धर्मशाला के आगे बबीला होटल के पास एक व्यक्ति से छीने गये चैन को बेचकर खरीदा गया आईफोन बरामद ।

6.मु0अ0सं0 623/2022 धारा 392 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर की वादिनी मुकदमा से मोहद्दीपुर ओवरब्रिज के पास से छीने गये चैन को बेचकर खर्च करने के बाद शेष बचा रुपया 4800/- बरामद ।

7. मु0अ0सं0 541/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद ।

 

*अभियुक्त अभिषेक भारती पुत्र अमरजीत प्रसाद उर्फ पुत्तुर निवासी बड़की पिपरही थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 496/2022 धारा 392,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 443/2022 धारा 392,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

3. मु0अ0सं0 501/2022 धारा 392,411 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

4.मु0अ0सं0 541/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

5. मु0अ0सं0 297/2022 धारा 392,411 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

6. मु0अ0सं0 188/2022 धारा 392,411 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

7. मु0अ0सं0 623/2022 धारा 392,411 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर

 

*अभियुक्त आदित्य वर्मा पुत्र शेषमणी वर्मा निवासी वार्ड नं0 11 हरिलाल चौक थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर का आपराधिक इतिहास-*

1. मु0अ0सं0 496/2022 धारा 392,411,413 भादवि थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2. मु0अ0सं0 188/2022 धारा 392,411,413 भादवि थाना गोरखनाथ जनपद गोरखपुर

3. मु0अ0सं0 623/2022 धारा 392,411,413 भादवि थाना कैंट जनपद गोरखपुर

 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1.प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

2.उ0नि0 रामानुज सिंह यादव चौकी प्रभारी हड़हवाफाटक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

3.उ0नि0 आशीष कुमार सिंह चौकी प्रभारी असुरन थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

4.का0 आजाद अली थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

5.का0 प्रशांत नाविक थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

6. का0 शिवभोला थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

7. का0 अवधेश बिन्द थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

8. का0 रोहित नाथ थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

9. का0 अमृत यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर

10. का0 अजय यादव थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर