कर्नाटक के बेंगलुरु में एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो एयरो इंडिया में शनिवार को लगी भयंकर आग की वजह सिगरेट हो सकती है। पार्किंग में लगी इस आग ने भयंकर रूप ले लिया और इसमें 300 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसा लगता है, एक जलती हुई सिगरेट का फेंका जाना इस आग के लगने की वजह है।
अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की क्या वजहें हैं, इसको लेकर अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता लेकिन ऐसा मालूम होता है कि जलती हुई सिगरेट सूखी घास पर फेंकी गई, जिसने धीरे-धीरे इतनी भयंकर आग का रूप ले लिया। पार्किंग मे खड़ी यह गाड़ियां उन लोगों की थी जो यहां पर एयर शो देखने के लिए आए हुए थे। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
गौरतलब है कि बैंगलुरु में 12वें एरो इंडिया का आयोजन हो रहा है। शनिवार दोपहर को येलाहांका एयरफोर्स स्टेशन के गेट नंबर पांच के पार्किंग स्थल पर भयंकर आग लग गई। जिसमें 300 ज्यादा गाड़ियां राख में तब्दील हो गईं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
गड्ढे मे फंसकर अनियंत्रित कार रेलवे ट्रैक पर चढ़ी, युवक की मौत-
अनियंत्रित बोलेरो सड़क पर रखे ईंट से टकराई सात घायल-