जरमुंडी:-(दुमका)
===========
*जरमुंडी प्रखंड के 10 मजदूरों को तमिलनाडु से रेस्क्यू कर लाया वापस*
🔹️ दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत के रहनेवाले 10 मजदूरों को तमिलनाडु से रेस्क्यू कराकर पुलिस ने लाया वापस ।
🔹️बिस्कुट कंपनी में काम कराने जरमुंडी के 10 मजदूरों को केरल ले गए अगस्टीन मुर्मू को जब केरल के बिस्कुट कंपनी ने ज्यादा उम्र के मजदूरों को रखने से मना किया , तो वे उन सबको लेकर तमिलनाडु चले गए ।
🔹️ तमिलनाडु की एक कंपनी द्वारा सभी 10 मजदूरों को काम देने की बात बोलकर सभी का आधार कार्ड और मोबाईल छीनकर रख लिया गया । और सभी को बंधक बना लिया गया । और सभी मजदूरों से 50-50 हजार रू0 मांगा जाने लगा । एक-एक कर मोबाईल जबरन रखवाने के दौरान ही सुनीता नाम की एक मजदूर द्वारा भेजा गया मैसेज काम में आया । रेस्क्यू किए गए मजदूरों ने बताया कि 50 हजार रू0 लेने के बाद ही उसे वहां से छोड़ने की बात कह रहे थे ।
🔹️सुनीता हांसदा नाम की मजदूर युवती से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगस्टीन के साथ गए सभी दस मजदूर एक साथ रहकर काम करना चाहते थे । परंतु कंपनी में रखवाने वाला सख्श एक साथ सबको रखने के लिए राजी नहीं हुआ । और सभी को एक कमरे में बंद कर उनसे पैसे की वसूली के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा ।
🔹️ एस.डी.पी.ओ. दुमका नूर मुस्तफा द्वारा की गई तफ्तीश पर तमिलनाडु पुलिस और एक एन.जी.ओ.की मदद से बंधक बनाए गए सभी मजदूरों को ट्रेन से धनबाद भेजा गया , जहाँ से फिर सभी मजदूर धनबाद से दुमका आए
🔹️ तमिलनाडु में बंधक बनाए गए सभी मजदूरों को रेस्क्यू कर दुमका वापस लाने के बाद सभी को उनके परिवार वालों को सौंपा जा रहा है ।
सुशील झा





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-