June 25, 2026

*जम्मू बस स्टैंड ग्रेनेड धमाका होते ही मच गई थी भगदड़, यहां देखें वीडियो*

Spread the love

जम्मू में गुरुवार दोपहर बस स्टैण्ड पर खड़ी बस में हुए ग्रेनेड धमाके ने पूरे जम्मू के लोगों को दहशत में ला दिया है। हादसे में अब तक 1 किशोर की मौत हो गई, जबकि 29 अन्य घायल हो गए हैं। जम्मू पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों को पकड़ने के लिए आस-पास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

इसमें पुलिस के हाथ वारदात का वीडियो भी हाथ लगा है, जिसमे साफ दिखाई दे रहा है कि धमाके के बाद मौके पर भगदड़ सी मच गई और लोग किस प्रकार हादसे में हुए घायलों को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि जब सरकारी बस निकल रही थी तब एक व्यक्ति ने उसके अंदर ग्रेनेड फेंक दिया। जम्मू-कश्मीर पुलिस के आईजीपी एमके सिन्हा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है। पुलिस ने मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है।