बडागाँव वाराणसी 7 मार्च – – स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरक गांव में एक सोलह वर्षीय किशोरी अगवा कर ली गई काफी खोजबीन के बाद किशोरी के पिता ने कल गांव के ही एक महिला दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद सक्रिय पुलिस ने किशोरी अगवा कर्ताओं का आज सुराग मिलते ही गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
किशोरी के पिता मंगला प्रसाद ने आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के प्रदीप कुमार एवं प्रिंस, आशा देवी मेरी पुत्री को अगवा कर गायब कर दिये हैं वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस किशोरी और एक अपहरण कर्ता को हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-