जमशेदपुर
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के आदेश के बाद मंगलवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अंतर्गत बाराद्वारी बाजार, साकची बाजार की निगरानी ड्रोन कैमरे से शुरू कर दी गयी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बाजारों में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले अधिक आने लगे। इस पर काबू पाने के लिए उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के दिशा निर्देश पर मंगलवार को बाजारों की निगरानी ड्रोन कैमरे से की गयी।
दिखने लगा असर, लोगों ने शारीरिक दूरी बना कर की खरीदारी इसका असर यह हुआ कि लोग शारीरिक दूरी बनाकर ही खरीदारी कर रहे थे। विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि बाजारों में सबसे पहले सिटी मैनेजर रवि भारती की उडऩदस्ता टीम बाजारों में ग्राहकों व दुकानदारों को चेतावनी दे दी कि सभी लोग शारीरिक दूरी का पालन करें, अन्यथा लॉकडाउन उल्लंघन करने का मामला दर्ज की जाएगी।
इसके बावजूद कुछ लोग बातों को नजरअंदाज कर खरीददारी करते रहे। इसी बीच जमशेदपुर अक्षेस की ओर से बाजार के उपर ड्रोन कैमरा उडऩे लगा। ड्रोन कैमरा देखकर लोग एक बार सहम गए। इसके बाद तो आनन-फानन में लोग अपने मुह पर मास्क लगाकर शारीरिक दूरी का पालन करते देखे गए।
हर तरह से की जा सकेगी निगरानी, कार्रवाई होगी आसान
इस संबंध में विशेष पदाधिकारी ने कहा कि ड्रोन कैमरा से हर तरह की निगरानी की जा सकेगी। इसे आसानी से कंट्रोल रूम से देखा जा सकता है ताकि जरुरत पडऩे पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने बताया कि ड्रोन कैमरा काफी सही साबित हुआ है।





More Stories
रविवार शाम झारखंड में जमशेदपुर के शास्त्रीनगर में दो समुदायों के बीच हुई नारेबाज़ी और पथराव के बाद हालात तनावपूर्ण- कौशिक वगाड़िया
झारखंड के चतरा में पुलिस मुठभेड़ में पांच नक्सली ढेर-
झारखंड में दरिंदगी की सारी हदें पार, महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया, जूते चप्पलों से पीटा-