November 5, 2026

खरकई नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

Spread the love

सराईकेला जिले के आदित्यपुर में प्लैटिना सिटी के समीप खरकई नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कन्हैया राय के रूप में हुई है। दो दिन पहले इसी जगह पर दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई थी। कन्हैया की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय थी। लॉकडाउन की वजह से नदी के उस पार से सस्ती सब्जियां को लाने शुक्रवार शाम घर से निकला था। इसी बीच लौटने के क्रम में तेज आंधी और बारिश के बीच वह नदी के भंवर में फंस गये, जिससे वह डूब गये।  हालांकि शाम से ही तलाश जारी थी, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण रात में तलाशी अभियान नहीं पूरा हो सका था। शनिवार को स्थानीय गोताखोर युवकों ने घंटों मशक्कत के बाद  शव को बाहर निकाला। कन्हैया  मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे और लोगों के घरों में पूजा पाठ कराते थे ।