जनवरी 2022 में पूरे यूरोप में तबाही मचाएगा कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट! यूरोपीय संघ के नेता की चेतावनी
नई दिल्ली. कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन यूरोप (Coronavirus Omicron Variant) में तबाही मचा सकता है. यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने बुधवार को चेतावनी दी है कि जनवरी के मध्य तक ओमिक्रॉन पूरे यूरोप (Omicron Case in Europe) में फैल चुका होगा. उन्होंने कहा कि कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट तेजी से फैल रहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जनवरी 2022 के मध्य तक यूके, नॉर्वे और डेनमार्क में यह फैल चुका होगा. यूरोप में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से तबाही पहले ही देखी जा चुकी है. ऐसे में ओमिक्रॉन वेरिएंट के केस बढ़ने से एक बार फिर स्वास्थ्य विशेषज्ञों और अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है.
वॉन डेर लेयेन ने कहा कि ओमिक्रॉन के कारण होने वाले कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या दो या तीन दिनों में दोगुनी हो सकती है. नए साल से पहले यूरोप के कुछ हिस्सों में कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से प्रभावी हो जाएगा. यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष ने ओमिक्रॉन के केस बढ़ने की चेतावनी ऐसे समय में दी है जब नॉर्वे और डेनमार्क के विशेषज्ञों ने कहा है कि ओमिक्रॉन, डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक साबित होगा. अनुमान के मुताबिक, संक्रमण के कारण अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या रोजाना दो हजार तक हो सकती है. रिपोर्ट में कहा गया कि अगर अतिरिक्त नियंत्रण उपाय लागू नहीं किए जाते तो ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ेगी. इस वेरिएंट से संक्रमित ही नहीं बल्कि मृतकों का ग्राफ भी ऊपर जाएगा. विशेषज्ञों का यह भी अनुमान है कि दिसंबर के अंत तक यूके में ओमिक्रॉन कोरोना का प्रमुख रूप बन जाएगा.
सरकार ने अलर्ट का लेवल भी बढ़ाया.
यूके सरकार ने देश के कोरोना वायरस अलर्ट लेवल को तीन से चार तक बढ़ा दिया है. COVID-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट में यहां बेतहाशा वृद्धि हुई है. यहां 1,239 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही यूके कुल 3,137 केस हो गए. यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) की सलाह पर यूनाइटेड किंगडम के सभी हिस्सों – इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) ने अलर्ट लेवल बढ़ा दिया है.
जनवरी 2022 में पूरे यूरोप में तबाही मचाएगा कोरोना का ओमिक्रॉन वेरिएंट! यूरोपीय संघ के नेता की चेतावनी
सीएमओ ने कहा कि शुरुआती प्रमाण से पता चलता है नया वैरिएंट, जो पहली बार दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था, डेल्टा की तुलना में ज्यादा तेजी से फैल रहा है.

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-