ओमिक्रॉन के खौफ में दुनिया, वैक्सीन के प्रभाव को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने खोजा ये नया तरीका
कैलिफोर्निया (अमेरिका): दुनियाभर में ओमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के बढ़ते मामलों के बीच मेडिकल शोधकर्ताओं ने वैक्सीन के प्रभाव में बढ़ोतरी को लेकर एक अहम रिसर्च की है. साइंटिस्ट्स का कहना है कि कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) के वायरल प्रोटीन में एक अन्य पदार्थ मिलाने से इसकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है जिससे नए वेरिएंट (Coronavirus Variant) के खिलाफ लड़ने में और अधिक मदद मिलेगी.
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉन्स एंजिल्स के रिसर्चर ने अपनी रिसर्च में यह पाया है कि कोरोना वायरस में पाए जाने वाले पॉलीमेयर्स प्रोटीन में कुछ फ्रेग्मेंट्स या अनय पदार्थ मिलाने से वैक्सीन के इम्युन रिस्पॉन्स को बढ़ाया जा सकता है. जिससे की वजह से बेहतर नतीजे देखने को मिलेंगे. इन वैज्ञानिकों की यह स्टडी सेल रिपोर्ट्स जनरल में प्रकाशित हुई है. यह रिपोर्ट ऐसे समय में सामने आई है जब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट मौजूदा कोविड-19 वैक्सीन के प्रभाव को कम कर देता और तेजी से फैलता है.
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिल्स के शोधकर्ता का दावा
यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉन्स एंजिल्स के शोधकर्ताओं के अनुसार, उनकी इस रिसर्च से नई पीढ़ी की कोविड-19 वैक्सीन को तैयार करने में मदद मिलेगा, जो कि कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी होगी. चाहे वह ओमिक्रॉन हो या डेल्टा वेरिएंट.
इन शोधकर्ताओं ने कहा कि, ज्यादातर कोविड-19 वैक्सीन में स्पाइक प्रोटीन नामक कंपोनेट इस्तेमाल किया जाता है जो कि सार्स कोविड-2 में पाया जाता है और इसकी मदद से एंटीबॉडी विकसित होती है जो कि इम्युन सिस्टम को मजबूत बनाती है. हालांकि नए वेरिएंट जैसे ओमिक्रॉन और डेल्टा, जिनके स्पाइक प्रोटीन में काफी म्यूटेशन होते हैं जिसकी वजह से इम्युन सेल और एंटीबॉडीज प्रभावित होती हैं.
फिलहाल डॉक्टर्स की टीम कोविड-19 वैक्सीन के अहम कॉम्पोनेंट के तौर पर वायरल पॉलीमेयर्स की समीक्षा को लेकर और अध्ययन कर रही है ताकि कोरोना टीके के जरिए बेहतर इम्युन सिस्टम को विकसित किया जा सके.

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
सीएम योगी आदित्यनाथ के कोविड संक्रमण पर निर्देश-
कोविड संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में, बनाए रखें सतर्कता व सावधानी: मुख्यमंत्री