*प्रेस नोट जनपद गोरखपुर दिनांक 10.05.2022*
*जनपद गोरखपुर के राजस्व सम्बंधी विवादो को ध्यान में रखते हुए जनता की सुविधा के लिए जारी किया गया हेल्पलाइन नम्बर +917839865841 व +917839865843*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा जनपद गोरखपुर में राजस्व सम्बंधी विवादो के दृष्टिगत एन्टी भू मफिया सेल की स्थापना कर हेल्पलाइन नम्बर +917839865841 व +917839865843 जारी किया जा रहा है । उक्त हेल्पलाइन नंबर पर आप अपनी निम्न समस्याओं के संबंध में सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक अवगत करा सकते हैं -*
1. फर्जी प्लाटिंग- किसी संस्था या व्यक्ति द्वारा फर्जी कम्पनी बनाकर प्लाटिंग करने की सूचना
2. अवैध आवसीय प्लाटिंग- प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में धोखाधड़ी करने के संबंध में सूचना
3. भूमि संबंधी विवाद- पूर्व में अपनी संपत्ति पर कब्जा करके और बाद में अवैध फैलाव साबित करके अपना अधिकार प्राप्त करने के संबंध में सूचना
4. फर्जी बैनामा- धोखाधडी एवं जालसाजी करके अवैध रूप से बैनामा करा लेने के संबंध में सूचना
5. आदतन भूमि अपराध करने वाली गैंग
*उक्त सभी बिन्दु पर शिकायतकर्ताओं द्वारा सूचना होने पर जारी किये गये हेल्पलाइन नम्बर +917839865841 व +917839865843 सम्पर्क कर उक्त मुख्य बिन्दु से संबंधित आरोपी व्यक्ति का नाम पता मो0नं0 एवं प्रकरण से संबधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है । सूचना प्राप्त होने पर प्रकरण से संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी एन्टी भू मफिया सेल द्वारा सारी जानकारी देकर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी । ज्ञातव्य हो कि इस संबंध में सूचनाकर्ता/शिकायतकर्ता की सारी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी ।*

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-