November 7, 2026

जज के सामने बोली 6 साल की मासूम- अंकल ने किया गलत

Spread the love

अंबाला.जज के सामने बोली 6 साल की मासूम- अंकल ने किया गलत काम, सुनाई 20 साल की सजा अंबाला. कोर्ट ने छह साल की बच्ची से छेड़छाड़ करने के डेढ़ साल पुराने मामले में फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने आरोपी स्कूल वैन चालक को 20 साल की सजा सुनाई है. दोषी के खिलाफ जब सारे गवाह मुकरते दिखे तो जज ने बच्ची को पास में बिठाकर पुचकारा और उसके बयान लिए. बच्ची ने बताया कि अंकल ने वैन में गंदी हरकत की. सरकारी वकील जंगबहादुर के मुताबिक, बच्ची के बयान को ही कोर्ट ने फैसले का आधार बनाया और आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई.
अम्बाला के एडिशनल सेशन जज रजनीश बंसल की अदालत ने 20 जनवरी को दोषी सतीश को 20 साल कैद की सजा सुनाई. आरोपी अगस्त 2018 से जेल में है. उसने आंख में कैंसर होने और परिवार में कोई कमाने वाला न होने का हवाला देकर रहम की अपील की थी, लेकिन कोर्ट ने उसकी दलीलों को खारिज कर दिया |