लखनऊ
👉योगी सरकार का किसानों के लिए सौगात प्रदेश के 4 करोड़ किसानों का दुर्घटना बीमा कवर प्रस्तावित कैबिनेट बैठक आज शाम 5 बजे सीएम कृषक दुर्घटना कल्याण को मंजूरी मिल सकती है 10 अधिक अन्य मुद्दों पर भी लग सकती है मोहर भूमिहीन किसान – बंटाईदार को लाभ नहीं अब तक इन्हे इसके तहत कवर किया जाएगा दुर्घटना में या दिव्यांगता में 5 लाख की मदद पर्यटन संवर्धन योजना पर भी लग सकती है मोहर मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा में चौड़ी रोड़ का प्रस्ताव भी
👉लखनऊ
घंटाघर पर पुलिस एक्शन में। डीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी और एसीपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने भारी फोर्स के साथ संभाला मोर्चा। महिलाओं के प्रदर्शन में पुरुषों को हटाने का काम कर रही पुलिस। रोड पर खड़ी गाड़ियों का भी पुलिस कर रही चालान। संदिग्ध लोगों से भी पुलिस कर रही पूछताछ। CAA और NRC के विरोध में 4 दिन से चल रहा है धरना प्रदर्शन |
👉कानपुर के कल्पना प्लाजा में CBI का बड़ा छापा..
फ्रॉस्ट इंटरनेशनल pvt ltd के सुजय देसाई और उदय देसाई ने 5000 करोङ के घपले पर हो रही है छापेमारी। डिफॉल्टर हो चुकी फ्रॉस्ट इंटरनेशनल लिमिटेड ने 14 बैंकों के लगभग 3,635.25 करोड़ के लोन की वसूली हो रही है। उनकी मुम्बई के लेकर कानपुर तक कई संपत्तियों को पहले ही सीज किया जा चुका है । अब मामले की जांच सीबीआई के पास है। तो वही जांच करने को छापा मारा है। एक वक्त पर नामी हुरून इंटरनेशनल पत्रिका ने इस ग्रुप के 3 मेंबर्स को यूपी के सबसे अमीर लोगों में शुमार किया था।
👉लखनऊ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नागरिक संशोधन अधिनियम के समर्थन में आज होने वाली रैली में शामिल होंगे रैली में भारी भीड़ जुटने की कवायद की गई है 15 जिलो से कार्यकर्ता व जनता को बसों से लाने की गई है व्यवस्था यह रैली बंगला बाजार के सेक्टर जे रेलनगर विस्तार के रामकथा पार्क में होगी पुलिस उपायुक्त यातायात चारु निगम ने बताया की उनके आगमन पर यातायात में फेरबदल किया गया है यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।
👉लखनऊ PCS अफ़सरो के तबादले की लिस्ट ओपन करने पर मनाही
44 PCS अफ़सरो की तबादला फाइल पर मुहर नियुक्त विभाग के सीधे डीएम को मेल जारी डिप्टी कलेक्टर DM कैम्प आफिस में मेल देखे जुगाड़ लगाने वाले कुछ SDM कामयाब कुछ को मायूसीकाफ़ी दिनों से इंतेज़ार कर रहे जूनियर PCS को मिली राहत जूनियर PCS अफ़सरो की ट्रांसफर लिस्ट के लिए बस बेताब |
👉जौनपुर अनुसूचित जाति की युवती को पड़ोसी युवक ने बहाने से अपने घर में बुलाकर किया दुष्कर्म,। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को लिया हिरासत में, पीड़िता स्नातक की छात्रा है, पुलिस का कहना है आरंभिक छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का आ रहा है. शाहगंज कोतवाली के एक मोहल्ले की घटना।
👉 शाहजहाँपुर सड़क दुर्घटना में 10 की मौत पहली घटना शाहजहाँपुर के निगोही थाना क्षेत्र की है जहाँ अनियंत्रित कार खाई में पलट गयी .घटना में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी . वहीं दूसरी घटना रायबरेली की है जहाँ कार ट्रक की आमने सामने टक्कर हो गयी जिसमें कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी .दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल 1 व्यक्ति को ट्रॉमा सेन्टर रेफर कर दिया गया |
👉लक्सा के लक्ष्मीकुंड क्षेत्र में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास लक्सा पुलिस ने आरोपी मंगल बिंद को किया गिरफ्तार लक्सा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीकुंड काली मंदिर के समीप नारायण मठ के पास झुग्गी डाल के रहने वाले एक गरीब परिवार की 8 वर्षीय पुत्री के साथ पड़ोस के ही मंगल बिंद 30 वर्ष द्वारा आज शाम मासूम को पतंग देने के बहाने छत पर ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा लड़की जब चिल्लाई तो युवक घबराकर भाग गया नाबालिग मासूम की मां द्वारा इस घिनौने कृत्य की सूचना तत्काल लक्सा पुलिस को दी गई बच्ची मां की तहरीर के आधार पर लक्सा थाना में मुकदमा पंजीकृत हो रहा है। लक्सा थाना प्रभारी भूपेश राय और उनकी टीम द्वारा आरोपी मंगल बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-