September 14, 2026

चोलापुर थाना क्षेत्र में पोखरे में शव मिलने से मची सनसनी – दीपक कुमार सिंह

Spread the love

वाराणसी 

वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के लक्सरपुर (खानुआं) में आज सुबह शनिवार को पोखरी में एक लाश मिलने की सूचना चोलापुर थाना प्रभारी हरी नारायण पटेल अपने पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को पानी से निकालने के बाद उसकी शिनाख्त जगदीशपुर निवासी शंकर राजभर उर्फ संपत उम्र लगभग 50 वर्ष के रूप में की गई और परिवार वालों द्वारा बताया गया कि शंकर राजभर 5 दिन पूर्व से लापता है जिसकी सूचना थाने पर की गई थी और उनके परिवार में उनकी पत्नी शांति देवी और उनकी 4 लड़कियां हैं  शंकर राजभर पेशे से मजदूर हैं और चोलापुर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पुलिस ने यह बताया कि दिए गए तहरीर व पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।