May 27, 2026

चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद-

Spread the love

*प्रेस नोट दिनांक 21.11.22 थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर*

 

*चोरी करने के आरोप में दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद*

 

जनपद गोरखपुर में अपराध एवं अपराधियो पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल मार्ग निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी कैण्ट के कुशल मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक थाना कैण्ट पुलिस की टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 980/2022 धारा 380 भादवि व बढोत्तरी धारा 411 भादवि थाना कैण्ट गोरखपुर से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1-गुड्डु निषाद उर्फ विमल प्रसाद पुत्र विजय कुमार निषाद निवासी पडहा टोला मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 2-मनीष साहनी उर्फ बंटी पुत्र स्व0 यदुवंश साहनी निवासी तरकुलानी टोला मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर के कब्जे से चोरी का सामान के साथ गिरफ्तार किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

 

*संक्षिप्त घटना व पूछताछ विवरण :-*

दिनांक 21.11.2022 को वादी मुकदमा के घर के आंगन से अज्ञात चोरो द्वारा टुल्लू पम्प, नल, कम्बल व आदि सामानों की चोरी होने के सम्बन्ध में तहरीरी सूचना देकर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया । इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो घण्टों के अन्दर ही अभियुक्तगण गुड्डू निषाद उर्फ विमल प्रसाद व मनीष साहनी उर्फ बंटी उपरोक्त के कब्जे से चोरी का सामान बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया ।

 

*अपराधिक इतिहास :–*

*1- गुड्डु निषाद उर्फ विमल प्रसाद पुत्र विजय कुमार निषाद निवासी पडहा टोला मोहद्दीपुर थाना कैण्ट गोरखपुर*

I. मु0अ0सं0- 980/2022 धारा 380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

II. मु0अ0सं0- 32/22 धारा 379/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*2- मनीष साहनी उर्फ बंटी पुत्र स्व0 यदुवंश साहनी निवासी तरकुलानी टोला मोहद्दीपुर थाना कैण्ट गोरखपुर*

I. मु0अ0सं0- 980/2022 धारा 380/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

II. मु0अ0सं0- 585/21 धारा 379/411 भादवि थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

 

*बरामदगी :-* चोरी का एक-एक अदद टुल्लू पम्प, हैन्डपम्प, कम्बल

 

*गिरफ्तारी की टीम :-*

1. प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण राय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

2. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी मोहद्दीपुर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 अवनीश पाण्डेय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. का0 टीपू सुल्तान थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. का0 अभिमन्यू तिवारी थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर