वाराणसी बड़ागांव के एक चिकित्सालय में चिकित्सक द्वारा प्रसव पीड़िता महिला का ऑपरेशन किए जाने के बाद उसकी मौत हो जाने पर परिजनों द्वारा हंगामा करते हुए लाश को चिकित्सालय में ही रखकर चिकित्सक के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया जाने लगा। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय सिंह ने विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराते हुए आज लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय थाना क्षेत्र के कुसमुरा गांव निवासिनी अकबरी (24 वर्ष) नामक प्रसव पीड़िता कि कल प्रसव के दौरान ऑपरेशन किये जाने के बाद चिकित्सक की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई। जिस पर परिजन चिकित्सक के विरुद्ध अस्पताल पर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराते हुए लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा वही चिकित्सक के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दिया है।
थानाध्यक्ष बड़ागांव संजय कुमार सिंह के अनुसार विधिक कार्यवाही के अंतर्गत सर्वप्रथम घटना की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी वाराणसी को देते हुए चिकित्सक के विरुद्ध जांच कर विधिक कार्यवाही किए जाने का आग्रह किया गया है। जांच आख्या मिलते ही चिकित्सक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।

More Stories
वाराणसी में क्रिकेट कोच को दिनदहाड़े गोली मारने से मचा हड़कंप-
शिवपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर ,भगवानपुर के पास ब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से रामविलास (24)पुत्र मटरु यादव निवासी काजी सराय, हरहुआ की मौत-
स्वामी विवेकानंद राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं उपलब्ध सेवाओं के आधार पर मरीजों को हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध करायी जा रही- सीएमओ