April 23, 2026

घर से गायब व्यक्ति की दूसरे दिन गांव के सिवान में मिली लाश-

Spread the love

घर से गायब व्यक्ति की दूसरे दिन गांव के सिवान में मिली लाश

सहजनवां- गोरखपुर

सहजनवां थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय ग्राम भैंसला निवासी राजेन्द्र उर्फ मन्नू की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। जिसकी लाश गांव के पश्चिम रोड के किनारे गेहूं के खेत में 8 मार्च 2022 मंगलवार को समय लगभग 3:00 बजे लोगों द्वारा देखा गया। जिसके मुख,नाक से खून निकला हुआ था और गले में सफेद गमछा खून में सना मिला। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची सहजनवां पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया तथा मृतक के जेब में एक छोटा पर्स था जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड और पन्द्रह सौ रूपया मिला । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेन्द्र सिंह उर्फ मन्नू 7 मार्च 2022 सोमवार को शाम से ही घर से गायब थे, परिजन उनकी रिश्तेदारी सहित कई अन्य जगहों पर काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका था। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि मकान बनवाने के लिए बैंक से वह बासठ हजार रुपए निकाल कर अपने पास ही रखे थे। भैंसला गांव के कुछ महिलाएं तीन बजे के करीब जानवरों के लिए चारा काटने गई तो सड़क किनारे गेहूं के खेत में पड़ी लाश देखकर शोर मचाने लगीं। जहां देखते ही देखते लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं मृतक की पत्नी और मां पहुंची तो राजेन्द्र सिंह को पहचान कर दहाड़े मारकर चीखने चिल्लाने लगी। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा तथा दो छोटे बच्चे हैं, अमर 10 वर्ष तथा अंशिका 7 वर्ष की है। इस मामले में थाना प्रभारी सहजनवां निरीक्षक अंजुल कुमार ने कहा कि बाडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा।