करेली बम ब्लास्ट कांडः युवक की मौत बम मारने से हुई थी, 3 गिरफ्तार, 6 वांछित*
प्रयागराजः ज़िले में मतदान के दौरान करेली में हुए बम ब्लास्ट मामले में एक नया मोड़ आया है। पुलिस ने बुधवार को दावा किया है की साइकल से जा रहे युवकों को के थैले में बम ब्लास्ट नही हुआ था बल्कि तीन लोगों ने पास के क़ब्रिस्तान से बम फेंका था जो युवकों को लगा और उनमें से एक की मौत हो गयी।
पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है। जबकी 6 अन्य आरोपी वांछित बताए जा रहे हैं।
आरोपियों के पहचान हसन, मोइनुद्दीन और आसिफ़ निवासी करेली बताए जा रहे हैं । उनके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक ज़िंदा बम मिले हैं ।
बता दें कि करेली थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड में 27 फरवरी को संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ से एक युवक की हुई मौत हो गयी जबकी एक अन्य घायल हो गया था।
जानकारी के अनुसार साइकिल सवार दो युवक झोले में संदिग्ध पदार्थ लेके जा रहे थे। उनके रास्ते में अनियंत्रित होकर नीचे गिरने पर हुआ अचानक ब्लास्ट हुआ ।
उस समय यह बयान दिया गया था की झोले में बम रखा था जिससे ब्लास्ट हुआ था ।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-