June 25, 2026

ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन – वाराणसी

Spread the love

दीपक कुमार सिंह चोलापुर

********************

वाराणसी := चोलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा राजापुर में आज दिनांक 10:03 2019 दिन रविवार को नाराज ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने घोर धांधली करते हुए सरकारी धन का गमन किया है इससे पूर्व भी ग्रामीणों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था उस समय डीपीआरओ वाराणसी के आश्वासन देकर धरना को समाप्त करवाये थे और जांचोपरांत कमियां भी पाए थे उसके बाद कार्यवाही ना होने पर ग्रामीणों ने BDO हरहुआ से शिकायत किए और उसके द्वारा भी जांचोपरांत कमियां मिली और ग्राम प्रधान को नोटिस जारी किया गया उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीणों ने आज फिर से धरना प्रदर्शन किया और ग्रामीणों ने यह आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से उच्च अधिकारी मिले हुए हैं और अगर ग्राम प्रधान के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होता है तो इससे भी बड़ा धरना प्रदर्शन करेंगे…