*गोरखपुर*शिक्षक ने मासूम छात्रा को जलाया*
*होमवर्क न करने पर दी सज़ा*
कोतवाली थाना क्षेत्र में एक टीचर द्वारा अपनी शिष्या को जलाने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मियां बाजार निवासी एक महिला मुन्नी देवी ने डायल100 पर सूचना दिया कि ट्यूशन पढ़ने वाली उनकी 7 वर्ष की लड़की अंशिका को उसकी ट्यूशन टीचर नैंसी ने जला दिया है।
अपनी शिष्या को जलाने वाली आरोपी टीचर नाबालिक बताई जा रही जिसकी उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है और वह खुद भी 10वीं क्लास में पढ़ती है।
मामला फ़िलहाल कोतवाली पुलिस के पास पहुँचा है जिसमें कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-