June 23, 2026

गरीब,असहाय व जरूरतमन्दों की सहायता में काशीवासियों का जवाब नही*

Spread the love

वाराणसी*वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए लॉक डाउन के दौरान गरीब,असहाय व जरूरतमन्दों की सहायता कार्य मे भी काशीवासियों का जवाब नही*

*सामयिक ब्लिट्ज के प्रधान सम्पादक डॉ अरविंद सिंह ने प्रभावित लोगों के सहायतार्थ प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये दो लाख 51 हजार*

वाराणसी : कोरोना वायरस की आपदा में गरीब,असहाय व जरूरतमन्दों की सहायता हेतु एच डी एफ सी बैंक के रथयात्रा शाखा में जिलाधिकारी द्वारा अधिकृत इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी, वाराणसी खाता संख्या 50100278103555 में दानदाताओं द्वारा छठे दिन गुरूवार को अपनी स्वेच्छानुसार रु 52,37,600 अर्थात अब तक कुल रु 79,72,588 (कुल उनयासी लाख बहत्तर हज़ार पाँच सौ अठ्ठासी) धनराशि दानस्वरूप प्राप्त हुई।
प्रमुख दानदाताओं में उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक रु 50,00,000 (पचास लाख), किरण सामाजिक न्यास रु 1,11,000, रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर रु 51,200, ऋषभ जैन रु 51,000, बिंदेश्वरी (क्षितिज इंटरप्राइजेज) रु 51,000, बृजेश कुमार रु 51,000, संजय सरीन रु 21,000 तथा ए यादव (हरिनाथ एंड को) रु 21000 प्रमुख रहें।
इसके अलावा कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ गुरुवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को उत्कर्ष स्माल फाइनेंस बैंक के बिजनेस हेड माइक्रो बैंकिंग त्रिलोक नाथ शुक्ल द्वारा प्रधानमंत्री केयर फँड हेतु 50 लाख धनराशि का पत्र तथा इसी प्रकार किरण सामाजिक न्यास, जगतगंज के रुपेश कुमार सिंह द्वारा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी वाराणसी हेतु एक लाख ग्यारह हजार की धनराशि आरटीजीएस का पत्र सौंपा। रोटरी क्लब वाराणसी ग्रेटर की ओर से डॉ राजेश अग्रवाल(अध्यक्ष), प्रकाश गुप्ता, (असिस्टेंट गवर्नर), मनीष अग्रवाल (असिस्टेंट गवर्नर), सलाद अग्रवाल, नवल कथूरिया तथा डॉ रजत सिंह द्वारा,आज ₹101000 रुपए का चेक, प्रधानमंत्री राहत कोष हेतु तथा ₹51200 का चेक इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी वाराणसी हेतु जिलाधिकारी को सौंपा गया।
इसके अलावा सामयिक ब्लिट्ज के प्रधान सम्पादक डॉ अरविंद सिंह ने कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के सहायतार्थ दो लाख 51 हजार का चेक गुरुवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा को सौंपा। इसके अतिरिक्त डॉ अरविंद सिंह द्वारा प्रतिदिन भोजन का 500 पैकेट खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से वितरित कराया जा रहा है।