November 6, 2026

गणतंत्र दिवस की तैयारी– मऊ

Spread the love

गणतंत्र दिवस की तैयारी
************************

मऊ -जनपद के पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस की तैयारी के क्रम आज फुल ड्रेस रिहल्सल किया गया । वही इस रिहल्सल परेड में जनपद में कई महीनों से पुलिस विभाग में भर्ती हुई सिपाहियों की ट्रेनिंग चल रही थी । आज इन नए सिपाहियों ने भी अपनी पासिंग परेड सकुशल ढंग से पूरी कर ली, यानी इन नए सिपाहियों का प्रशिक्षण पूर्ण रूप से प्राप्त कर लिया है ,पुलिस महकमे में शामिल होने के साथ अब उनकी नई तैनाती दे दी जाएगी । ये सिपाही थानों , चौकियों पर तैनात होकर आम जनता की रक्षा करेंगे वही आज़मगढ़ मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक विजय भूषण ने बताया कि आज फुल ड्रेस रिहल्सल के साथ साथ नए सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई थी । पासिंग आउट परेड में कुल 151 सिपाहियों ने अपना प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है अब ये पूर्ण रूप से पुलिस महकमे में शामिल हो गए है । इनकी तैनाती जल्द ही थानों , पुलिस चौकी पर कर दी जाएगी ।