April 20, 2026

*अर्न्तराज्यीय चोरों का सरगनादो साथियों सहित गिरफ्तार*।

Spread the love

वाराणसी
*अर्न्तराज्यीय चोरों का सरगनादो साथियों सहित गिरफ्तार*।

दिनांक 27-12-2018 को थाना कैंट क्षेत्र में बड़ालालपुर कस्बे में स्थित सिंडिंकेट बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़कर पीछे का दरवाजा तोड़ कर स्ट्रांग रूम के दरवाजे को गैस कटर से काटने का प्रयास हुआ था जिसके संबन्ध में थाना कैंट पर मुकदमा दर्ज हुआ है और इसी तरह से दिनांक 24-11-2018 को थाना कपसेठी क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक शाखा कपसेठी के पीछे की खिड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा खिड़की की छड़ तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था जिसके संबन्ध में थाना कपसेठी में मुकदमा दर्ज है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी द्वारा शहर में हो रहे चोरी की घटनाओं के अंकुश लगाने हेतु क्राइम ब्रान्च को निर्देशित किया गया था । चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज पुलिस अधीक्षक नगर श्री दिनेश सिंह व पुलिस अधीक्षक अपराध श्री ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद की टीम को अर्न्तराज्यीय चोरों के गिरोह का सरगना अपने दो साथियों सहित गिरफ्तार करने में अहम सफलता प्राप्त हुई है*
दिनांक 24-01-2019 को क्राइम ब्रान्च व कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ के बाद पकड़े गये अपराधियों से पूछताछ करने के बाद लौटते समय प्रभारी क्राइम ब्रान्च विक्रम सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट विजय बहादुर सिंह मय फोर्स मिले और शहर में हो रहे चोरी, अपराध व अपराधियों के बारे में चर्चा हो रही थी कि इसी बीच उ.नि. संजय यादव प्र. चौकी लालपुर मय फोर्स आ गये तभी मुखबीर खास द्वारा प्रभारी क्राइम ब्रान्च विक्रम सिंह को सूचना मिली कि शहर में हो रही चोरी करने वाले गिरोह के तीन लड़के जो बैंक के शटर काटकर चोरी करते है वरूणा पुल के पास मौजूद है और किसी बैंक में चोरी करने की बात कर रहे है। इस सूचना पर विश्वास कर हम पुलिस बल अलग-अलग टीम बनाकर घेरा बनाते हुए आगे बढ़े कि तीनो व्यक्ति जालान की तरफ भागने लगे इसी बीच हम पुलिस बल द्वारा घेर-मार कर तीनो बदमाशों को पकड़ लिया गया ।
पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोग पहले गुजरात में रहकर मुर्ति बनाने का काम किया करते थे काम के दौरान हम लोगों की आपस में मुलाकात हो गई और एक ही जिले के होने का नाते घनिष्टता बढ़ गई और वापस आने पर ज्यादा पैसा कमाने के लालच में बैंक में चोरी करने इरादा बनाया चूकि रोहित बेल्डिंग का काम करता था और गैस कटर से कटिंग करने में माहिर था । हमलोगों को जब किसी बैंक/घर में चोरी करना होता था तो एक दिन पहले जाकर रेकी करते थे ताकि रात में आसानी के अपना काम कर सके । बैंक में ग्राहक बन कर जाकर हमलोग यह भी पता करते थे कि कैस कहां और किधर रखा जाता है और योजना बनाकर फिर रात में हम लोग में से दो लोग बैंक के खिड़की/दरवाजे को तोड़कर अंदर घूसते थे जबकि हम लोगों में से एक लोग बाहर रहकर आने-जाने वाले को नजर रखता था और हम लोग गैस कटर से लाकर को काटते थे । अपने व अपनी गर्लफ्रेन्ड का शौक पुरा करने के लिए बिहार, चन्दौली, मीरजापुर, गाजीपुर, सोनभद्र आदि विभिन्न जिलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है । हम लोग एक साथ मिलकर चोरी करते है और जो माल/पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते है और महंगे कपड़े, जुते और गर्लफ्रेंण्ड के लिए गिफ्ट भी खरीदते है ।हम लोगों ने जनपद के कई बैंकों में चोरी किया है आज भी हम लोग बैंक में चोरी करने की योजना बना रहे थे कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया गया।