October 21, 2026

क्षेत्र में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का किया गया सम्मान- दीपक सिंह

Spread the love

*वाराणसी पिंडरा*

 

 

*क्षेत्र में नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का किया गया सम्मान*

*संवाददाता/ दीपक कुमार सिंह*

 

आज पिण्डरा विधानसभा के पिण्डरा ब्लाक परिषर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिलापंचायत सदस्यगणों का अभिनंदन पिण्डरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया।

अभिनंदन सम्मान समारोह के इस अवसर पर माननीय विधायक जी द्वारा नव निर्वाचित ग्रामीण अंचल के जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर बधाई व गाँव को विकास के पथ पर ले जाने के लिए शुभकामना भी दिया।

विधायक जी ने अपने संबोधन भाषण में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए मेहनत व ईमानदारी से गाँव का विकास करने के लिए कहा । साथ ही यह सलाह भी दी कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि इस कोरोना महामारी के तीसरे लहर में सामाजिक दूरी व साथ मास्क का उपयोग भी जरूर करें।

जिलामहामंत्री डॉ. जे पी दुबे द्वारा भाजपा सरकार व विधायक जी द्वारा जनहित के कार्यो को विस्तार से बताया।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान देवराई अजय ऊदल अध्यक्षता ग्राम सभा असबालपुर के प्रधान रामजग पटेल व धन्यवाद कार्यक्रम के सह प्रभारी अभिषेक राजपूत द्वारा दिया।

उपस्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख *श्री सुरेन्द्र नारायण सिंह,जिलाउपाध्यक्ष पवन सिंह,जिलापंचायत सदस्य गौतम सिंह, जिलापंचायत सदस्य अरुण सिंह बिन्नी,ब्लाक प्रमुख पिण्डरा धर्मेंद्र विश्वकर्मा,संरक्षक रवि सिंह,मण्डल अध्यक्ष पिण्डरा मनीष पाठक,सिंधोरा सर्मेश सिंह,हरहुआ धनंजय सरोज,बबलू मिश्रा, नेहिया प्रधान संरक्षक संदीप सिंह ,संतोष सिंह मंगारी,झगड़ू मिश्रा,रामचंद्र दुबे,अतुल रावत “बेलवाँ”,विनोद जायसवाल,बब्बू सिंह प्रधान महगांव,राकेश सिंह,औरांव प्रधान अनिल चौबे,संदीप राय,मनीष सिंह,सरैया प्रधान सतप्रकाश राजभर,रामविलास सिंह,उमेश सिंह,दिनेश सिंह नेवादा,किशन सिंह,गुड्डु सिंह, मनीष पटेल, बिक्की सिंह ,कार्यकर्ता,ग्राम प्रधान, क्षेत्रपंचायत, कार्यकर्ता व गणमान्य रहे।