उतर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा और प्रांतीय सचिव जीके पाठक के दिशा-निर्देशन में एक प्रतिनिधिमंडल महिला सुधार गृह जैतपुरा,एंव जिला कारागार वाराणसी में वृक्षारोपण एवं निरीक्षण किया।
वृक्षारोपण में आम,कटहल,लीची जामुन,आंवला, अमरूद,नींबू,आदि के पौधों लगाए गए।
जेल अधीक्षक वाराणसी ए के सक्सेना ने कहा कि जेल के अंदर लगाये हुए सभी पौधो को देखभाल की जायेगी जिससे पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ जेल में बंदियों को सब्जी,फल भी सुचारु रूप से मिलेगा।
नारी सुधार गृह का निरीक्षण किया गया कुल संवासिनियों कि संख्या 100 की सापेक्ष 90 है जिसमें मंदबुद्धि 47और सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण 16 संवासिनियां ले रही है 8 संवासिनि पढ़ाई कर रही हैं मूक बधिर संवासिनियां की संख्या 21 है सुधार गृह लगभग डेढ़ बीघे के परीक्षेत्र में फैला हुआ है 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं जिसमें 14 वर्किंग में है संवासिनियां मनोरंजन के लिए तमाम तरह के इंडोर गेम और 1 टीवी उपलब्ध है,परिक्षेत्र में स्पीकर द्वारा गानो एवं अनुशासन का संदेश दिया जाता है संवासिनियों द्वारा कोरोना पूर्व ब्रेड, बिस्किट, केक आदि बनाकर नामित बेकरी शॉप पर सप्लाई भी किया जाता था इसके संग – संग ईयररिंग, रुमाल, मास्क, फुटमैट, सलवार-समीज आदि भी बनाया जाता है कोई भी व्यापारी राजकीय पाश्चात्यवर्ती से अनुबंध करके कच्चा माल एवं उचित पारिश्रमिक मूल्य देकर निश्चित समय पर तैयार वस्तु को ले सकता है कुछ संवासिनियों से वार्ता करने उन्होंने सुधार गृह के वातावरण रहन सहन खान पान से संतुष्ट दिखीं सभी संवासिनि संरक्षिका सरोज सिंह के व्यवहार एवं प्यार की वजह से उन्हें अम्मा कहकर पुकारती हैं संवासिनियों के जीवन में रहन-सहन, खान-पान,साफ -सफाई में जीवनस्तर सुधार ,शिक्षा चिकित्सा आदि के लिए सुधार गृह के संरक्षिका सरोज सिंह और अंजू पाण्डेय के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। जोन सचिव/ जेल पर्यवेक्षक मयंक सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरक्षित संस्था है जो समय समय पर कारागार, नारी सुधार गृह, बाल गृह आदि का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित कर देती है इसके मुख्य संरक्षक राज्यपाल हैं इसकी नीव महात्मा गांधी ने सन 1938 में रखा था l
इस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व प्रांतीय सहायक सचिव श्री संजय श्रीवास्तव जी ने किया इस अवसर पर उपाध्यक्ष रतन कुमार महिला संगठन सचिव कुसुम लता श्रीवास्तव, मंडल प्रभारी पंडित प्रकाश मिश्र, ललित मोहन श्रीवास्तव, हरिओम सेठ, आदि लोग उपस्थित थे।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-