कोरोना से दूसरे दिन भी एक मौत, दो सिपाहियों सहित 137 संक्रमित
– संक्रमण तेजी से फैलने के साथ ही जिले में खराब होने लगे हालात
– मृत महिला का कोविड प्रोटोकाल के तहत फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार
प्रयागराज : कोरोना संक्रमण फैलने में तेजी आने के बाद हालात खराब भी होने लगे हैं।लगातार दूसरे दिन रविवार को भी 60 वर्षीय एक महिला संक्रमित की स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में मौत हो गई। उसके शव का कोविड प्रोटोकाल के तहत फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार कराया गया। वार्ड में भर्ती संक्रमितों की संख्या भी बढऩे लगी है। कोरोना संक्रमण नए लोगों में होने की रफ्तार कम भी नहीं हुई है। बीते 24 घंटे में 137 लोग संक्रमित हो गए। इनमें माघ मेला ड्यूटी पर आए दो सिपाही भी हैं। इसके साथ ही जनपद में सक्रिय केस अब 715 हो गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में पहली मौत शुक्रवार/शनिवार की आधी रात को हुई थी। इसमें एसआरएन में 65 वर्षीय एक महिला का दम टूट गया था। हालांकि वह पहले से आग से झुलसी भी थी। रविवार सुबह जिस महिला की मौत हुई चिकित्सकों का कहना है कि उसे ब्लड प्रेशर और गुर्दे की बीमारी पहले से थी। महिला चार जनवरी को एसआरएन के कोविड वार्ड में भर्ती कराई गई थी। जनपद में कोरोना के तेजी से फैलने का क्रम बरकरार है लेकिन ओमिक्रोन की पुष्टि अभी डाक्टर नहीं कर रहे हैं। मेडिकल कालेज की माइक्रोबायोलाजी लैब से पांच नमूने दिसंबर माह में जीनोम सिक्वेंङ्क्षसग के लिए लखनऊ भेजे गए थे उनमें किसी में ओमिक्रोन संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। इसके बाद सभी अन्य नमूनों की जांच माइक्रोबायोलाजी लैब में ही हो रही है।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि ओमिक्रोन अभी किसी को नहीं हुआ है। सभी की जांच प्रयागराज के मेडिकल कालेज में ही हो रही है। बताया कि माघ मेला क्षेत्र में भी सघन जांच की जा रही है और जिले में आरआरटी की सात टीमें जल्द ही बढ़ाई जाएंगी।
शुरू किया लेवल वन कोविड अस्पताल
कोरोना के बढ़ते केस के चलते स्वास्थ्य विभाग ने पहले तो बेली अस्पताल को लेवल टू श्रेणी का दर्जा देकर कोविड अस्पताल घोषित किया। इसके बाद कोटवा एट बनी झूंसी के अस्पताल को भी लेवल वन श्रेणी का कोविड अस्पताल बना दिया गया है। इसमें रविवार को माघ मेले में संक्रमित मिले दो सिपाहियों में एक को भर्ती किया गया है। बताया कि इसमें पहले की तरह ही अलक्षणीय संक्रमित भर्ती किए जाएंगे।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-