September 5, 2026

कोरोना भगावों-देश बचावो :अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी

Spread the love

गोरखपुर : महामारी कोरोना के कारण आपातकाल में हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा जनता कर्फ्यू लगा दिया गया है क्यों कि कोरोना जैसे महामारी से बचने का सिर्फ एक ही दवा है और वह हैं जनसम्पर्क से अपने आप को दूर रखना इस कोरोना से पुरा देश लड़ रहा है और इस बात को देश में सभी को पता है कि इस समय कोरोना जैसे भीषण महामारी से पूरा देश लड़ रहा है इस महामारी से देश को बचाने के लिए लोग अपने घरों में कैद हुए हैं और इसी समय जगत जननी माँ दुर्गा देवी जी का शुभ नवरात्र भी चल रहा है लोग अपने घरों में ही पूजा पाठ कर रहे हैं आज रामनवमी के उपलक्ष में अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी द्वारा कोरोना को भगाने का संकल्प लिए और ,, कोरोना भगाओ-देश बचाओ ,, के नाम नारा दिए और रामनवमी के शाम नौ दिया जलाकर भगवान राम एवं माँ दुर्गा जी से याचना किये कि,, हे माँ,हे प्रभु,, भारतवर्ष सहित समूचे विश्व का रक्षा करे ! पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने घरो में उपरोक्त ही पूजा-अर्चना कर सोशल मीडिया द्वारा लोगों को सन्देश दिए पार्टी के सन्देश देने वाले लोग कुछ इस प्रकार से है।👉अजय सिंह, शुभम सिंह , आयुष ,पियूष, खुशी सिंह ,अर्पित जी जैसे काफी पदाधिकारियों द्वारा कोरोना भगाओ-देश बचाओ रामनवमी के शाम नौ दिया जलाकर ,, प्रभु श्री राम एवं जगत जननी माँ दुर्गा जी से प्राथना किये ।


सोशल मीडिया द्वारा जानकारी प्राप्त करने वाले।
रिपोर्टर : निर्भय पाण्डेय