July 6, 2026

कोतवाली कादीपुर पुलिस व स्वाट टीम सुलतानपुर द्वारा 50,000 के इनामिया लूटेरा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया-अजय मिश्रा

Spread the love

*जनपद-सुलतानपुर*

 

 

*कोतवाली कादीपुर पुलिस व स्वाट टीम सुलतानपुर द्वारा 50,000 के इनामिया लूटेरा वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया*

 

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के दिशा निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्ग दर्शन व क्षेत्राधिकारी कादीपुर के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 355/2021 धारा 395/412 भा0द0वि0 व थाना दोस्तपुर में मु0अ0सं0144/21 धारा 396/412 भादवि0 व मु0अ0सं0 145/21 धारा 395/412 भादवि0 पंजीकृत होने के सम्बन्ध में थाना कादीपुर व स्वाट/ सर्विलांस पुलिस टीम अभिसूचना संकलन की कार्यवाही प्रारम्भ की गई तथा अभिसूचना तंत्र को सक्रिय किया गया । अभिसूचना संकलन के दौरान विश्वसनीय सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि आपके थाना का वांछित व इनामिया अपराधी गणेश प्रभाकर तिवारी आज सुबह-सुबह ही अपने घर आया हुआ है और आज ही कहीं बाहर जाने वाला है यदि जल्दी किया जाये तो उसे पकड़ा जा सकता है । इस सूचना पर विश्वास कर मय मुखबिर खास बाउम्मीद गिरफ्तारी अभियुक्त हम सभी पुलिस वाले चीनी मिल तिराहा कादीपुर से होते हुए अभियुक्त गणेश प्रभाकर तिवारी के घर कटघरा भीमलपुर जा रहे थे । हम लोग बीरेन्द्र सिंह के भट्टे के पास पहूंचे ही थे कि एक व्यक्ति रास्ते से आता हुआ दिखाई दिया । मुखबीर खास ने उस व्यक्ति की तरफ ईशारा करके बताया कि साहब यही वह व्यक्ति है जिसके बारे में बात कर रहा था । हम लोग अपने वाहन को उस व्यक्ति की तरफ तेजी से बढाए । जैसे ही उस व्यक्ति ने हम पुलिस वालो को देखा कि मुड़कर वापस भागने लगा कि हम पुलिस वाले भी गाड़ी से उतरकर उस व्यक्ति को दौड़ाकर हिकमत अमली से भट्टे से करीब सौ कदम की दूरी पर आज दिनांक 05/09/21 समय 09.20 बजे पकड़ लिया । पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 13.07.2021 को पड़ेला, थाना कादीपुर में एक डाक्टर के यहाँ तथा थाना दोस्तपुर के गाँव पलिया देवापुर में अलग-अलग दो जनसेवा केन्द्रो पर लूट-पाट की घटना की थी । पड़ेला में डाक्टर के यहाँ की गई लूट में मुझे सोलह सौ रुपये (1600/Rs) मिले थे जिसमें से तीन सौ रुपये बचे हुए है तथा पलिया देवापुर मे दोनो जनसेवा केन्द्रो से की गई लूट-पाट में मुझे पाँच हजार रुपया (5000) हिस्सा में मिला था । जिसमें से मात्र छः सौ बीस (620) रुपये बचे हुए है शेष पैसे खर्च हो गये है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त* –

गणेश प्रभाकर तिवारी उर्फ मंदीप पुत्र हनुमत प्रसाद तिवारी नि0 कटघरा भीमलपुर थाना कादीपुर सुलतानपुर उम्र 24 वर्ष

 

*बरामदगी –

रूपया 920 /- बरामद होना

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* –

1. प्रभारी निरीक्षक शिव बालक थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर

2. उ0नि0 अजय प्रताप सिंह यादव प्रभारी स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर

3. उ0नि0 परमात्मा सिंह स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर

4. उ0नि0 मो0 अकरम खान थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर

5. हे0का0 पवनेश यादव सर्विलांस टीम जनपद सुलतानपुर

6. हे0का0 हेमन्त यादव स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर

7. का0 विकास सिंह स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर

8. का0 तेजभान स्वाट टीम जनपद सुलतानपुर

9. का0 राजबहादुर पटेल थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर

10. का0 शैलेष राजभर थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर

11. का0 पंकज बाबू थाना कादीपुर जनपद सुलतानपुर